बलरामपुर: भाभर में मोहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न

बलरामपुर: भाभर में मोहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न, ताजिया दफन के साथ सम्पन्न हुआ आयोजन

बलरामपुर सोनपुर भाभर. आज मोहर्रम का पर्व सोनपुर भाभर क्षेत्र में पूरी आस्था और शांति के साथ मनाया गया। दोपहर लगभग 3 बजे ढोल-ताशों के साथ ताजिया उठाया गया, जिसे भारी संख्या में लोगों ने परंपरागत तरीके से कंधा दिया।

ताजिया जुलूस भाभर नाले तक पहुंचा, जहां करबला में विधिपूर्वक ताजिया को दफन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से शामिल हुए और मोहर्रम की परंपरा के अनुसार मातम किया।

स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका। मोहर्रम के अवसर पर स्थानीय लोगों ने एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें कानून के रखवाले की गाड़ी ही गैरकानूनी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें