एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 53 हजार की ठगी, बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक बना शिकार

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 53 हजार की ठगी, बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक बना शिकार

संवाददाता आयशा अल गजल

सुल्तानपुर। जिले में साइबर/एटीएम ठगी का एक नया मामला सामने आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा के एक ग्राहक के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा एटीएम कार्ड बदलकर खाते से ₹53,000 की अवैध निकासी कर ली गई। घटना बुधवार सुबह करीब 11:50 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित दीपक कोरी, निवासी ग्राम सरेभवानी-सेवक, मौजा हलियापुर, थाना हलियापुर, सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। उनका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की इनिसेपुर शाखा में है। दीपक कोरी के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखे से उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और फिर बदले हुए एटीएम कार्ड का उपयोग कर खमूलेपुर स्थित एटीएम से उनके खाते से कुल ₹53,000 की निकासी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही दीपक कोरी ने हलियापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से मामले की गहन जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें