बैंकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: बचत खाते और FD की ब्याज दरें अब बैलेंस के हिसाब से तय होंगी
Rule change: अगर आपके बैंक खाते में ज्यादा बैलेंस है, तो अब ज्यादा ब्याज का फायदा मिल सकता है। नए नियमों के तहत बैंक बचत खातों और फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें जमा राशि के आधार पर तय करेंगे। जिन ग्राहकों का बैलेंस अधिक होगा, उन्हें बेहतर रिटर्न मिलेगा।
क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले फायदे होंगे कम
अगर आपके पास SBI या IDFC First Bank का Vistara क्रेडिट कार्ड है, तो अब फ्री टिकट वाउचर, रिन्यूअल बेनिफिट्स और माइलस्टोन रिवॉर्ड्स जैसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी। 18 अप्रैल 2025 से Axis Bank भी ये बदलाव लागू करेगा।
क्या करना चाहिए?
1 अप्रैल 2025 से नए नियम लागू हो जाएंगे, इसलिए अपनी बैंकिंग डिटेल्स अभी चेक कर लें।
- – ATM से कैश निकालने की लिमिट
- – UPI ID एक्टिवेशन स्टेटस
- – मिनिमम बैलेंस की अनिवार्यता
ये भी पढ़ें कल बरेली दौरे पर रहेंगे CM योगी, करेंगे कई अहम घोषणाएं












