बरेली: कल बरेली दौरे पर रहेंगे CM योगी, करेंगे कई अहम घोषणाएं
बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बरेली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे “स्कूल चलो अभियान” और “संचारी रोग नियंत्रण अभियान” की शुरुआत करेंगे। साथ ही, वे जिले में कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे में अधिकारियों के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें क्षेत्रीय विकास कार्यों और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। प्रशासन ने CM योगी के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
ये भी पढ़ें शाम 7 बजे की बड़ी खबरें












