भारत का पाकिस्तान पर करारा जवाब: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने किया बड़ा मिसाइल अटैक

भारत का पाकिस्तान पर करारा जवाब: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने किया बड़ा मिसाइल अटैक, 30 से अधिक आतंकी ढेर

श्रीनगर में हाल ही में हुए घातक पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर बड़ा मिसाइल हमला किया है। इस जबरदस्त कार्रवाई में 30 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई है।

इस मिसाइल हमले में आतंकी सरगना हाफिज सईद के मदरसे को भी निशाना बनाया गया है, जिससे आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका माना जा रहा है। भारत की इस सैन्य कार्रवाई की जानकारी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने अमेरिका को भी दी है।

इस हमले के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। पाकिस्तानी सरकार ने अपने नागरिकों से घरों में रहने की अपील की है। वहीं, भारत ने एहतियातन श्रीनगर एयरपोर्ट को आम नागरिकों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

यह कार्रवाई भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है और यह संकेत देती है कि देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें रायबरेली पुलिस को मिली डायल 112 की 10 नई बाइकें, एसपी ने किया रवाना

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें