जनपद एटा में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 बच्चे मुक्त पुलिसश्रम विभाग की संयुक्त टीम की छापेमारी

जनपद एटा में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 बच्चे मुक्त पुलिसश्रम विभाग की संयुक्त टीम की छापेमारी

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा, 11 दिसंबर 2025।
जनपद एटा में बाल श्रम उन्मूलन और मानव तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस एवं श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने थाना मारहरा और मिरहची क्षेत्र में व्यापक छापेमारी की। होटल, ढाबों, दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान कुल 7 प्रतिष्ठानों से 7 बाल एवं किशोर श्रमिकों को श्रम कार्य से मुक्त कराया गया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) एवं नोडल अधिकारी एएचटी के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर (सहायक नोडल अधिकारी) के पर्यवेक्षण में चलाया गया। एएचटी/एसजेपीयू प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना ने अपनी टीम के साथ श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजबाबू, सहायक दीपेंद्र शर्मा, बबलू सिंह एवं संयुक्त टीम के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर क्षेत्र में गहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान लोगों को “बचपन बचाओ, शिक्षा दिलाओ” और “पढ़ेगा भारत तभी तो बढ़ेगा भारत” जैसे नारों के माध्यम से जागरूक किया गया। टीम ने आमजन को बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति और मानव तस्करी के दुष्परिणामों से अवगत कराया। साथ ही इमरजेंसी सहायता के लिए जारी सरकारी हेल्पलाइन नंबर 1098 (चाइल्डलाइन), 108 (एम्बुलेंस), 112 (पुलिस), 1076 एवं 181 (महिला हेल्पलाइन) की जानकारी भी दी गई। संयुक्त टीम ने चिन्हांकन, रेस्क्यू और पुनर्वासन की प्रक्रिया को प्राथमिकता देते हुए मुक्त कराए गए बच्चों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। बच्चों के परिजनों एवं प्रतिष्ठान संचालकों से अपील की गई कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार के श्रम कार्य में न लगाया जाए तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें।

टीम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि बाल श्रम एक दंडनीय अपराध है और इसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस कार्रवाई को जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखने की मांग की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें