अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार, बागवाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार, बागवाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना बागवाला पुलिस ने ग्राम ओन निवासी मनोज उर्फ शाका को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें