लालगंज कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट समेत 25 मुकदमों में वांछित गिरफ्तार
प्रतापगढ़।लालगंज कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई लालगंज कोतवाली के एसएसआई अरुण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ गैंगस्टर, धोखाधड़ी, हत्या के प्रयास सहित कुल 25 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। लंबे समय से फरार चल रहे इस वांछित की गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।पुलिस ने अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस टीम की इस कार्रवाई की सराहना की है।
संवाददाता: सदानंद द्विवेदी
जनपद: प्रतापगढ़ लालगंज अझारा












