उज्जैन पुलिस का बड़ा एक्शन: इंदौर में चल रहे फर्जी शेयर ट्रेडिंग कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन
उज्जैन। शेयर बाजार में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह को उज्जैन की जीवाजीगंज पुलिस ने बेनकाब किया है। पुलिस ने इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में संचालित हो रहे एक फर्जी कॉल सेंटर पर दबिश देकर मुख्य संचालक सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
‘Mahindra Trading’ एप से देते थे झांसा यह गिरोह ‘Mahindra Trading’ नामक फर्जी एप के जरिए निवेशकों को लुभाता था। आरोपियों ने उज्जैन के एक निवासी से ₹70,000 की ठगी की थी, जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और साइबर सेल की मदद से इंदौर के “ALICE BLUE” नाम के फर्जी ऑफिस पर छापा मारा। लाखों का सामान बरामद पुलिस ने मौके से 15 CPU, 19 मॉनिटर, बेनामी सिम कार्ड, डेबिट कार्ड और भारी मात्रा में निवेशकों का डाटा जब्त किया है। पकड़े गए आरोपी शिवपुरी, राजगढ़ और इंदौर के रहने वाले हैं। गिरोह का मुख्य काम सोशल मीडिया से डाटा चोरी कर लोगों को व्हाट्सएप के जरिए जाल में फंसाना था। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों और एप डेवलपर की तलाश कर रही है।












