नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 23.4 किलो अवैध गांजाअनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख बरामद, महिला तस्कर की निशानदेही पर मिली खेप

नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 23.4 किलो अवैध गांजाअनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख बरामद, महिला तस्कर की निशानदेही पर मिली खेप

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फेस-1 पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाई गई महिला तस्कर की निशानदेही पर 23 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को थाना फेस-1 पुलिस ने न्यायालय से स्वीकृत पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाई गई अभियुक्ता हेमा पत्नी संजय उर्फ बाबू की निशानदेही पर सेक्टर-8 स्थित एफ-24 खंडहरनुमा बिल्डिंग से 23.4 किलो अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्ता थाना फेस-1 में दर्ज मु0अ0सं0 309/2026, धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित थी। उसने 29 जुलाई 2026 को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। पूछताछ में हुआ खुलासा पूछताछ के दौरान अभियुक्ता ने बताया कि वह लंबे समय से गांजा और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी कर रही थी। वह बड़ी मात्रा में दिल्ली से गांजा मंगवाकर सप्लाई करती थी। मामले में उसके दो अन्य साथी टिंकू पुत्र रामबाबू और मो. मुजफ्फर अंसारी पुत्र जियाबुल अंसारी को पहले ही 26 जून 2026 को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। अभियुक्ता का विवरण नाम: हेमा पत्नी संजय उर्फ बाबू उम्र: 41 वर्ष निवासी: जे.जे. कॉलोनी, सेक्टर-18, नोएडा, थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्ध नगर बरामदगी‌ 23 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा अनुमानित कीमत: ₹3.50 लाख आपराधिक इतिहास पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्ता के विरुद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम तथा एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पूर्व से कई मुकदमे दर्ज हैं।गौतमबुद्ध नगर पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें