पट्टी में ‘इलाज’ के नाम पर बड़ा खेल।एक ₹पर्ची, हजारों की वसूली डॉक्टर–लैब गठजोड़ का खुलासा
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ पट्टी।नगर स्थित सेठ पन्नालाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी के आसपास गरीब मरीजों के शोषण का बड़ा मामला सामने आ रहा है। यहां इलाज के नाम पर खुलेआम लूट का सिस्टम चलने के आरोप लग रहे हैं। फर्जी पैथोलॉजी लैब और मेडिकल स्टोरों के जरिए मरीजों से हजारों रुपये वसूले जा रहे हैं, और इसमें कुछ डॉक्टरों की मिलीभगत की भी चर्चा है।।
20 मिनट में रिपोर्ट – बड़ा सवाल।।
सूत्रों के अनुसार, कई पैथोलॉजी सेंटर पर ब्लड सैंपल देने के मात्र 20–25 मिनट में रिपोर्ट तैयार कर दी जाती है।।सवाल उठता है।इतनी जल्दी रिपोर्ट कितनी विश्वसनीय है? या फिर यह सिर्फ कमीशन का खेल है।।
₹एक पर्ची, फिर जांचों की लंबी लिस्ट
₹एक पर्ची बनवाकर इलाज की उम्मीद से आने वाला गरीब मरीज, डॉक्टर के पास पहुंचते ही महंगी जांचों की लंबी लिस्ट थमा दी जाती है।चौंकाने वाली बात यह है कि कई जांचें अस्पताल में उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को बाहर के फिक्स लैब में भेजा जाता है।।
यहीं जांच कराओ, नहीं तो इलाज नहीं।।
सबसे गंभीर आरोप यह है कि अगर मरीज डॉक्टर द्वारा बताए गए लैब के अलावा कहीं और जांच कराता है, तो उसे दवा तक नहीं दी जाती कई मरीजों का कहना है कि डॉक्टर साफ शब्दों में कहते हैं जहां भेजा है, वहीं जांच कराओ, नहीं तो हम जिम्मेदार नहीं।कर्ज लेकर जांच कराने को मजबूर गरीब।।
इलाज के नाम पर इतना दबाव बनाया जा रहा है कि गरीब मरीज कर्ज लेकर या उधार मांगकर जांच कराने को मजबूर हैं।।एक तरफ सरकार सस्ती और मुफ्त इलाज की बात करती है, वहीं जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट नजर आ रही है।।
बड़ा सवाल।कब टूटेगा यह कमीशन चक्र’।।
क्या स्वास्थ्य विभाग इस पूरे खेल से अनजान है।या फिर सब कुछ जानकर भी आंखें बंद कर ली गई हैं।मरीजों की मांग फर्जी लैब और मेडिकल स्टोरों की तत्काल जांच हो दोषी डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई हो गरीब मरीजों के शोषण पर तुरंत रोक लगे अगर अब भी कार्रवाई नहीं हुई, तो यह ‘इलाज का धंधा’ यूं ही चलता रहेगा और गरीब मरीज यूं ही लुटते रहेंगे।












