दिल्ली के भागीरथ प्लेस दवाई मार्केट में बड़ी वारदात, जब बाजार सोया… चोर जाग गए! भागीरथ पैलेस में ताला टूटा, 11 लाख से ज्यादा कैश साफ – सुरक्षा के दावों की खुली पोल

दिल्ली के भागीरथ प्लेस दवाई मार्केट में बड़ी वारदात, जब बाजार सोया… चोर जाग गए! भागीरथ पैलेस में ताला टूटा, 11 लाख से ज्यादा कैश साफ – सुरक्षा के दावों की खुली पोल

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर दिल्ली

रात की चुप्पी में शहर बहुत कुछ सुनता है… लेकिन बीती रात भागीरथ पैलेस ने जो देखा, उसने सुबह होते ही हर किसी को चौंका दिया। एक दुकान का टूटा ताला—जैसे किसी ने सिर्फ लोहे को नहीं, बल्कि भरोसे को भी तोड़ दिया हो। अंदर बिखरा सामान, खाली दराजें… और एक दुकानदार की टूटी हुई आवाज—
“करीब 11 लाख रुपए से ज्यादा कैश रखा था… सब ले गए।” यह महज चोरी नहीं, यह उस व्यवस्था पर सवाल है, जो कागजों में मजबूत और जमीन पर कमजोर नजर आती है। भागीरथ पैलेस—जहां हर दिन दवाइयों के साथ करोड़ों का कारोबार चलता है… जहां हर शटर के पीछे मेहनत और विश्वास जमा होता है… वहीं अगर रात के अंधेरे में ताले यूं टूट जाएं, तो यह घटना नहीं, चेतावनी है। सुबह जैसे ही शटर उठे, खबर ने आग की तरह पूरे बाजार को जकड़ लिया। दुकानों के बाहर खड़े व्यापारी, एक-दूसरे की आंखों में जवाब ढूंढते नजर आए—
“आज उसकी दुकान… कल हमारी?” व्यापारियों का गुस्सा अब शब्दों में नहीं, सवालों में दिख रहा है। उनका कहना है कि रात के वक्त सुरक्षा सिर्फ कागजी औपचारिकता बनकर रह गई है। गश्त की कमी और निगरानी की ढील—यही वो दरारें हैं, जिनसे चोर अंदर तक पहुंच जाते हैं। पुलिस मौके पर पहुंची है, जांच जारी है, कैमरों की नजरें खंगाली जा रही हैं… लेकिन फिलहाल जवाब नहीं, सिर्फ इंतजार है। यह घटना एक बार फिर वही पुराना सवाल सामने खड़ा कर गई है—
क्या हर बड़ी वारदात के बाद ही सुरक्षा याद आती है?

भागीरथ पैलेस की इस रात ने सिर्फ एक दुकान को नहीं, पूरे बाजार के भरोसे को हिला दिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें