एटा अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पटियाली गेट चौकी पुलिस ने दो ट्रैक्टर किए सीज

एटा अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पटियाली गेट चौकी पुलिस ने दो ट्रैक्टर किए सीज

संवादाता अमन अहमद।

एटा। जनपद में अवैध खनन और बिना अनुमति मिट्टी के परिवहन के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शहर के पटियाली गेट चौकी क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में लिप्त दो मिट्टी से भरे ट्रैक्टरों को पकड़कर सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, पटियाली गेट चौकी प्रभारी पारस त्यागी क्षेत्र में नियमित गश्त और संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान दो ट्रैक्टर मिट्टी से भरे हुए बिना किसी वैध अनुमति के क्षेत्र से गुजरते मिले। पुलिस ने दोनों वाहनों को रोककर चालकों से खनन और परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई वैध परमिशन प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रैक्टरों को सीज कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शासन की मंशा के अनुरूप अवैध खनन और बिना अनुमति खनिज परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पटियाली गेट चौकी प्रभारी पारस त्यागी ने स्पष्ट कहा कि चौकी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध खनन, बिना परमिशन मिट्टी का परिवहन और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप है, वहीं स्थानीय लोगों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की इस मुहिम की सराहना की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें