श्री बाबा महाकालेश्वर शाही सवारी मार्ग 15 अगस्त तक पूरा होगा। सीएम निरीक्षण के बाद प्रशासन सक्रिय।
संवाददाता संतोष यादव। उज्जैन।
उज्जैन बाबा महाकाल की शाही सवारी को लेकर अब प्रशासन सक्रिय हो गया है। लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए शाही सवारी मार्ग के चोडी करण और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए निगम आयुक्त ने दिए 24 घंटे काम करने के निर्देश। बता दें कि 2 दिन पहले ही मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बुलेट से शाही सवारी मार्ग का निरीक्षण किया था। इसके बाद वह कंठाल चौराहे तक पैदल पहुंचे। और भगवान महाकाल की पालकी मार्ग का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। इन्हीं निर्देशों को लेकर नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने कंठल चौराहा छत्री चौक और कमरी मार्ग का बीती रात निरीक्षण कर निर्माण एजेंसियों को आडे हाथों लिया, और उन्हें 24 घंटे काम कर समय पर सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरे करने के निर्देश दिए।साथ ही उन्होंने कहा सवारी मार्ग की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।












