मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन शुक्रवार को प्रयागराज के नैनी क्षेत्र अंतर्गत चाका क्षेत्र के मुंडीचक गांव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चाका मंडल महामंत्री मिश्री लाल ने की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज अपराध मुक्त समाज की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए निर्णय राज्य एवं राष्ट्रहित में होते हैं, जिससे प्रदेश की जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने यह भी कहा कि योगी आदित्यनाथ भारतीय संस्कृति, परंपरा और धर्म को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं तथा उनके नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिला संयोजक बजरंग दल धीरेन्द्र कुशवाहा, जितेन्द्र सिंह सरदार, उज्ज्वल, दिनेश, विकास, सुरेंद्र सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: दैनिक चक्र न्यूज डेस्क, प्रयागराज












