जमीन के टुकड़े के लिए खून-खराबा, लाठी-डंडों से चले वार, कई घायल
संवाददाता बिपिन मिश्रा प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में जमीनी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया है।
ताजा मामला महेशगंज थाना क्षेत्र के सराय खानदेव गांव का है, जहाँ जमीन के एक विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
मिली जानकारी के अनुसार, सराय खानदेव गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर खींचतान चल रही थी।
बुधवार (आज) इसी विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए।
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चीख-पुकार के बीच लाठियां चलने लगीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही महेशगंज थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
झड़प में घायल हुए लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस मुस्तैद है।
सराय खानदेव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है।
घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है।
तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है और शांति व्यवस्था कायम है।
ये भी पढ़ें पुलिस कमिश्नर रेट के निर्देश पर वेव सिटी में महिला पुलिस एवं अधिकारियों की समीक्षा बैठक












