भोपाल: बॉस से अफेयर का शक… शादीशुदा लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की युवती की हत्या, 2 दिन तक लाश के पास पड़ा रहा आरोपी
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 29 वर्षीय युवती रितिका सेन की हत्या उसके ही लिव-इन पार्टनर सचिन राजपूत ने गला घोंटकर कर दी। आरोपी सचिन पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। दोनों पिछले 3 वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।
सूत्रों के अनुसार, सचिन को रितिका पर शक था कि उसका अपने ऑफिस के बॉस से अफेयर है। रितिका अक्सर बॉस से फोन पर लंबी बातचीत करती थी, जिससे सचिन को शक और गहरा होता गया। इसी शक के चलते उसने नशे की हालत में गुस्से में आकर रितिका की गला दबाकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद सचिन करीब दो दिन तक रितिका की लाश के पास ही कमरे में पड़ा रहा। वह नशे में धुत्त था और किसी को कुछ नहीं बताया। चौथे दिन जब नशा कुछ कम हुआ तो उसने अपने एक दोस्त को इस वारदात की जानकारी दी। दोस्त ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली तो वहां रितिका की सड़ी-गली लाश बरामद हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सचिन ने हत्या की बात कबूल कर ली है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।
मामले की प्रमुख बातें:
- आरोपी सचिन राजपूत शादीशुदा और दो बच्चों का पिता
- 3 साल से रितिका सेन के साथ लिव-इन में रह रहा था
- बॉस से अफेयर के शक में की हत्या
- 2 दिन तक लाश के पास ही रहा, 4 दिन बाद मामला खुला
- पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
???? अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें — [dainikchakra.com]
ये भी पढ़ें टहरौली में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया समाजवादी पार्टी के जननायक का 52 वां जन्मदिवस












