प्रतापगढ़ में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, जिला अस्पताल से राजापाल टंकी तक अभियान
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।जनपद में अतिक्रमण के खिलाफ तहसील प्रशासन और नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम ने बुधवार को व्यापक अभियान चलाया। जिला अस्पताल से राजापाल टंकी तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।अभियान के दौरान अवैध गुमटियों और पक्के निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त किया गया। प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया।नगर पालिका प्रशासन ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि पालिका द्वारा निर्धारित हरी पट्टी के बाहर दुकान या सामान रखने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान नायब तहसीलदार रामानुज पांडेय, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार तथा पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।












