राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने विकास कार्यों की समीक्षा की, योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।आज दिनांक 16 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग श्री मयंकेश्वर शरण सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तथा विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री ने योजनाओं के प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचे, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भाग लिया और विभिन्न विभागों की प्रगति एवं कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत की।
ये भी पढ़ें इमरजेंसी गेट पर गंदगी की ‘इमरजेंसी’, मरीज गंदे पानी से होकर आने-जाने को मजबूर












