अजरौली पहुंचे कैबिनेट मंत्री और बिंदकी विधायक, परिजनों से की मुलाकात

अजरौली पहुंचे कैबिनेट मंत्री और बिंदकी विधायक, परिजनों से की मुलाकात

मृतक को दी श्रद्धांजलि, घायलों के स्वास्थ्य की ली जानकारी

बृजेन्द्र मौर्य फतेहपुर । धाता थाना क्षेत्र के अजरौली गांव में हुए दुखद हत्याकांड के बाद बुधवार को कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल और बिंदकी विधायक जय कुमार जैकी परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने स्व. केशपाल के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को हर संभव मदद व न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। मंत्री और विधायक ने इस दौरान घटना में घायल वीरभान सिंह और रामलखन से भी मुलाकात की। दोनों ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और अधिकारियों को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

आशीष पटेल ने कहा कि यह घटना बेहद पीड़ादायक है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ईश्वर से मृतक आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। गांव में अब भी तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें नई GST की दरें: 22 सितंबर से क्या होगा सस्ता और क्या होगा महंगा? ये रही पूरी लिस्ट

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें