कार सवार युवकों ने पंप कर्मचारियों को कुचला

कार सवार युवकों ने पंप कर्मचारियों को कुचला 

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन

उज्जैन इंदौर हाईवे स्थित कजलाना के पास स्थित शिवलाल पंप-चारपाई ढाबे पर बुधवार तड़के पेट्रोल के रुपये मांगने पर कार सवार युवकों ने पंप कर्मचारी की कुचल कर हत्या कर दी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम कर दी। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। पुलिस के मुताबिक कार में चार से पांच लोग सवार थे, उन्होंने पंप कर्मचारी 22 वर्षीय रोहित परमार से करीब चार हजार रुपये का पेट्रोल भरवाया और बिना रुपये दिए भागने लगे। रोहित ने खिड़की से अंदर हाथ डालकर रुपये मांगे तो कार सवार ने उसका हाथ पकड़ लिया और शीशा बंद कर दिया, जिससे वह करीब 500 मीटर दूर तक घसीटता गया। लक्ष्मणखेड़ी चौराहे के पास गिरने से रोहित की मौत हो गई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें