जमीन दिलाने का झांसा, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; लेखपाल समेत तीन पर मुकदमा

जमीन दिलाने का झांसा, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; लेखपाल समेत तीन पर मुकदमा

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ के रानीगंज तहसील क्षेत्र में तैनात एक लेखपाल पर महिला ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने लेखपाल संदीप तिवारी, उसके सहयोगी दिनेश पटेल और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देल्हूपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि बैनामे की जमीन पर कब्जा दिलाने के बहाने लेखपाल ने उससे संपर्क बढ़ाया। बाद में उसे अपने कमरे पर बुलाकर दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बना लिया। महिला का कहना है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया गया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला जाता रहा।पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि लेखपाल के सहयोगी दिनेश पटेल ने वीडियो दिखाकर उसे धमकाया और संबंध बनाने का दबाव बनाया। शिकायत करने पर आरोपियों की ओर से दबाव और धमकियां दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।मामले में पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी और आईटी एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।नोट: यह मामला फिलहाल आरोपों और दर्ज मुकदमे पर आधारित है। आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

ये भी पढ़ें 29 वां विशाल भगवती जागरण की प्रचार प्रसार की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श बैठक संपन्न

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें