जनसुनवाई में एसपी दीपक भूकर सख्त, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार भी मौजूद रहे।एसपी ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों और शिकायतों का अवलोकन करते हुए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक प्रकरण पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पारदर्शी और परिणामोन्मुख कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और हर मामले का निष्पक्ष जांच के आधार पर निस्तारण किया जाए।
ये भी पढ़ें जमीन दिलाने का झांसा, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; लेखपाल समेत तीन पर मुकदमा












