प्रतापगढ़ से तीन सीओ का गैर जनपद तबादला, पुलिस महकमे में हलचल
संवाददाता : विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश स्तर पर किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत प्रतापगढ़ जनपद के तीन क्षेत्राधिकारी (सीओ) का गैर जनपद तबादला कर दिया गया है। शासन की ओर से जारी स्थानांतरण सूची में प्रदेशभर के 206 पीपीएस (PPS) अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिसमें प्रतापगढ़ भी शामिल है।
तीन सीओ के एक साथ स्थानांतरण होने से जिले के पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। तबादलों के बाद संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती वाले जनपदों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार, रिक्त हुए पदों पर जल्द ही नए क्षेत्राधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी, जिससे पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया जा सके। वहीं, जिले में नई तैनातियों और जिम्मेदारियों को लेकर चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है।
शासन के इस फैसले को प्रशासनिक कार्यों में दक्षता और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब सभी की नजरें प्रतापगढ़ में होने वाली नई तैनातियों पर टिकी हैं।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में प्रभारी मंत्री का भव्य स्वागत। संवाददाता विनय कुमार मिश्रा












