सीडीओ श्री अभिनव गोपाल ने जनता दर्शन में सुनी जन समस्यायें,जन सुनवाई के दौरान राजस्व विभाग, जीडीए, नगर निगम, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना/शिकायती पत्र प्राप्त हुए।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर




दिनांक:08अप्रैल2026,गाजियाबाद।मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान जनसुनवाई की गयी। जन सुनवाई के दौरान राजस्व विभाग, जीडीए, नगर निगम, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना/शिकायती पत्र प्राप्त हुए। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा अधिकारियों को शासन के मंशा अनुरूप त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के आदेश दिये। इसी क्रम में मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार “जनता दर्शन” / जनसुनवाई की सीधे सीएम आॅफिस उत्तर प्रदेश से लाइव कनेक्टिविटी के माध्यम से मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रभारी जिलाधिकारी महोदय ने जनमानस की सुविधा हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया हुआ है कि सभी कार्य दिवस में सुबह 10 से 12 बजे जन शिकायतें सुनेंगे और उनके साथ जूम पर लाइव रहेंगे। जनता दर्शन के दौरान मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया एवं जूम के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें शिकायतों से अवगत कराते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश दिए। जनता दर्शन में एडीएम ई ज्योति मौर्य, एडीएम सिटी श्री विकास कश्यप सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।












