मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, अत्याचार उत्पीडन योजना की समीक्षा की गयी ,सोशल सैक्टर के अन्तर्गत समाज कल्याण, विकास, दिव्यांगजन सशक्तिीकरण,मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ कि अध्यक्षता में बैठक
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा



23-06-2026 बैठक का माध्यम ऑफ लाइफ मुख्य विकास अधिकारी महोदय,बैठक का उद्देश्य,सोशल सैक्टर के अन्तर्गत समाज कल्याण, विकास, दिव्यांगजन सशक्तिीकरण, तथा कार्यक्रम विभाग में संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं की समीक्षा की गयी। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनायें वृद्धावस्था पेंशन, पारिवारिक लाभ योजना, शादी अनुदान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, अत्याचार उत्पीडन योजना की समीक्षा की गयी ।निर्देश दिये गये कि समस्त परियोनाओं में आ रही समस्यों को शामिल करते हुये विस्तृत पी०पी०टी० तैयार कर प्रस्तुतिकरण करें।समाज कल्याण विकास के अन्तर्गत प्रधानमंत्री आर्दश ग्राम योजना, ग्रान्ट-इन-एड योजना, नमस्ते योोजना, सीवर सैष्टिक टैंक की सफाई के दौरान मृत्यु के लिए परिवाजनों को दिया जाने वाला लाभ की समीक्षा की गयी। समीक्षा में समाज कल्याण अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि अभी तक 25 लोगों को योजनान्तर्गत रू० 30.00 लाख क्षतिपूर्ति हेतु दिलायें जा चुके है।। निर्देश दिये गये कि समस्त परियोनाओं में आ रही समस्यों को शामिल करते हुये विस्तृत पी०पी०टी० तैयार कर प्रस्तुतिकरण करें।दिव्यांगजन सशक्तिीकरण के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार की योजनाओं जैसे दिव्यांग पेंशन, कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण योजना, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल योजना, शादी प्रोत्साहन योजना दुकान निर्माण, कॉक्लियर इम्प्लांट योजना यू०डी०आई०डी० योजना एवं विभाग के अन्तर्गत संचालित विशेष विद्यालयों की समीक्षा की गयी।। निर्देश दिये गये कि समस्त परियोनाओं में आ रही समस्यों को शामिल करते हुये विस्तृत पी०पी०टी० तैयार कर प्रस्तुतिकरण करें एवं सी०एस०आर० फण्ड के द्वारा कम से कम कितने दिव्यांगजनों हेतु कृत्रिम अंग उपकरण उपलब्ध कराये जा सकते है से सम्बन्धित डी०पी०आर० प्रस्तुत करें।बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं नवनिर्मित आंगनवाडी केन्द्रों के निर्माण की समीक्षा की गयी। निर्देश दिये गये कि समस्त परियोनाओं में आ रही समस्यों को शामिल करते हुये विस्तृत पी०पी०टी० तैयार कर प्रस्तुतिकरण करें।समीक्षा बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उपस्थित न होने कारण सम्बन्धित विभाग की समीक्षा नही की गयी।। सम्बन्धित अधिकारी से उक्त के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये गये। उपस्थित अधिकारियों के नाम बैठक में अर्थ एवं संख्याधिकारी श्रीमती शिवानी शाक्य एवं सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी द्वारा भाग लिया गया।












