राष्ट्रीय किसान शक्ति,राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मवीर सिंह का बयान,राष्ट्रीय किसान शक्ति कोचिंग संस्थानों में हुई दुखद घटनाओं एवं छात्रों की असमय मृत्यु ने इन घटनाओं पर गहरा दुःख व्यक्त करती है तथा दिवंगत छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है।

राष्ट्रीय किसान शक्ति,राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मवीर सिंह का बयान,राष्ट्रीय किसान शक्ति कोचिंग संस्थानों में हुई दुखद घटनाओं एवं छात्रों की असमय मृत्यु ने इन घटनाओं पर गहरा दुःख व्यक्त करती है तथा दिवंगत छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

हाल ही में कोचिंग संस्थानों में हुई दुखद घटनाओं एवं छात्रों की असमय मृत्यु ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। राष्ट्रीय किसान शक्ति इन घटनाओं पर गहरा दुःख व्यक्त करती है तथा दिवंगत छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है।राष्ट्रीय किसान शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मवीर सिंह ने सरकार एवं प्रशासन से सवाल किया है कि जब कोचिंग संस्थान हजारों विद्यार्थियों के भविष्य और जीवन से जुड़े हुए हैं, तो उनकी सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण पहले से क्यों नहीं किया जाता? क्या प्रशासन का दायित्व केवल हादसे के बाद जांच बैठाना ही रह गया है?श्री धर्मवीर सिंह ने कहा कि यदि समय-समय पर भवनों की सुरक्षा, अग्निशमन व्यवस्था, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक मानकों का कठोरता से निरीक्षण किया जाता, तो अनेक दुर्घटनाओं को रोका जा सकता था। किसी भी हादसे के बाद जांच करना आवश्यक है, लेकिन उससे भी अधिक आवश्यक है कि ऐसी घटनाएं घटित ही न हों।

राष्ट्रीय किसान शक्ति मांग करती है कि:
1. सभी कोचिंग संस्थानों का नियमित एवं पारदर्शी सुरक्षा ऑडिट कराया जाए।
2. सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
3. प्रत्येक जिले में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जाए।
4. छात्रों एवं अभिभावकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
5. भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी निगरानी व्यवस्था स्थापित की जाए। राष्ट्रीय किसान शक्ति का मानना है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा किसी भी सरकार और प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। केवल हादसे के बाद कार्रवाई करने के बजाय ऐसी व्यवस्थाएं विकसित की जानी चाहिएं जिससे दुर्घ

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें