NCR के थाना लोनी क्षेत्र के अंकुर विहार थाना क्षेत्र के विजय विहार कॉलोनी में पुरानी “रंजिश” के चलते युवक(24)वर्ष आफताब की चाकू से गोदकर हत्या
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत डीसीपी ग्रामीण श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी के नेतृत्व में एसीपी श्री अमन दीप मौर्या द्वारा बताया गया,एनसीआर के थाना लोनी क्षेत्र के अंकुर विहार थाना क्षेत्र के विजय विहार कॉलोनी में मंगलवार रात पुरानी रंजिश के चलते युवक आफताब की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।हत्या के बाद आरोपी मौके से
फरार हो गए।चाकू लगने के बाद आफताब को अस्पताल ले जाया गया था।घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम का माहौल बन गया।परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।दोनों पक्षों में कुछ दिन पहले ही विवाद के बाद झगड़ा हुआ था।जीवन गेट कॉलोनी में रहने वाले आफताब(24) पुत्र शकील परिवार के साथ रहता था।वह ऑटो चलते था।पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले आफताब का विजय विहार कॉलोनी में रहने वाले कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था।मंगलवार रात आफताब विजय विहार कॉलोनी पहुंचा था।कॉलोनी पहुंचते ही आफताब और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच गाली गलौज के बाद विवाद हो गया।
आफताब पर कई वार किए
विवाद के चलते आरोपियों ने आफताब पर एक के बाद एक कई चाकू से वार कर दिए।शोर शराबा सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गए।चाकू लगने से घायल आफताब को अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हत्या करने वाले हुए फरार
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है।पुरानी रंजीत के चलते आरोपी पक्षों ने आफताब की हत्या करने की बात कही थी।जिन लोगों पर हत्या करने का आरोप है वह फरार है।जल्द सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।












