ऊंचाहार: अंतरविद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता में चिन्मय विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, कई पुरस्कार किए अपने नाम

चिन्मय विद्यालय ऊँचाहार में अंतरविद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता, मेजबान विद्यालय ने जीती सर्वश्रेष्ठ समग्र विद्यालय की ट्रॉफी

ऊँचाहार, चिन्मय विद्यालय, एनटीपीसी ऊँचाहार में शनिवार को अंतरविद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक सोच, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रभावी संप्रेषण कौशल को विकसित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

प्रतियोगिता में लखनऊ पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी ऊँचाहार, बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल लालगंज और जेआईसी पब्लिक स्कूल सहित क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों को अपनी अभिव्यक्ति और तर्क प्रस्तुत करने का समान अवसर मिला।

अंग्रेजी वाद-विवाद का विषय “Students’ right to express through protest is justified”, जबकि हिंदी वाद-विवाद का विषय “छात्रों के आक्रामक व्यवहार के लिए शिक्षण संस्थाएँ जिम्मेदार हैं” रखा गया। प्रतिभागियों ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक मूल्यों, शांतिपूर्ण विरोध, पारिवारिक एवं सामाजिक परिवेश तथा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर तथ्यपूर्ण और तार्किक विचार रखे।

प्रतियोगिता में मेजबान चिन्मय विद्यालय, एनटीपीसी ऊँचाहार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ समग्र विद्यालय की ट्रॉफी अपने नाम की। विद्यालय के विद्यार्थियों ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

चिन्मय विद्यालय को हिंदी में पक्ष और विपक्ष के सर्वश्रेष्ठ वक्ता, अंग्रेजी में पक्ष और विपक्ष के सर्वश्रेष्ठ वक्ता, इसके साथ ही हिंदी और अंग्रेजी की सर्वश्रेष्ठ समग्र टीम के प्रमुख पुरस्कार प्राप्त हुए। वहीं लखनऊ पब्लिक स्कूल, रायबरेली के विद्यार्थियों ने रनर-अप के रूप में सराहनीय प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनीष कुमार स्वामी, शिक्षकगण और आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समापन समारोह में प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में तार्किक सोच, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देता रहेगा।

अंत में विजेता विद्यार्थियों और विद्यालयों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ विचारों को तर्कपूर्ण और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का मंच प्रदान किया।

ये भी पढ़ें हरियाली तीज पर झूमा प्रयागराज, 100 से अधिक महिलाओं ने लिया सांस्कृतिक उत्सव का आनंद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें