एटा में लूट का वांछित आरोपी चुहिया उर्फ क्रिस गिरफ्तार, कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता

एटा में लूट का वांछित आरोपी चुहिया उर्फ क्रिस गिरफ्तार, कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने लूट के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी चुहिया उर्फ क्रिस को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी शहर के हिन्दू नगर क्षेत्र का निवासी बताया गया है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना और सक्रिय पुलिसिंग के चलते कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की।
इस कार्रवाई में कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक अजब सिंह, उपनिरीक्षक मोहित तथा कांस्टेबल राम अवतार की अहम भूमिका रही। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी डॉ. इलामारन के नेतृत्व में जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है, जिसके तहत वांछित और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें