कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य,थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा मोबाइल फोन चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 316 मोबाइल फोन कि खेप,बरामद घटना में प्रयुक्त फर्जी नंबर प्लेट लगी थ्री व्हीलर ऑटो व अवैध शस्त्र बरामद।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के पर्यवेक्षण में,उक्त प्रकरण के संबंध में एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार द्वारा दी गई जानकारी में की गई।कार्यवाही का विवरण-दिनांक 28.06.2026 को थाना नॉलेजपार्क पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन चोरी करने वाले 02 अभियुक्त 1. विजय उर्फ नीटू पुत्र श्यामलाल 2. मिथुन पुत्र टीटू को सेक्टर 148 मेट्रो स्टेशन के आगें स्थित पिलर नं0 659 के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 01 करोड़ 50 लाख रुपये कीमत के IQOO कंपनी के 316 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त फर्जी रजि0नं0- UP16AT6449 लगी थ्री व्हीलर ऑटो तथा 01-01 अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर द्वारका दिल्ली से मोबाइल फोन चोरी किए गए थे, जिसके संबंध में थाना सेक्टर-23 द्वारका, दिल्ली में मु0अ0सं0-80050 773/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। दिनांक 21.06.2026 थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भी चोरी के 100 मोबाइल फोन बरामद किए गए थे, जिनकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए है।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण – 1-विजय उर्फ नीटू पुत्र श्यामलाल निवासी दादूपुर, थाना इकोटेक प्रथम, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 36 वर्ष।2- मिथुन पुत्र टीटू निवासी हिंगवाडा, थाना बीबीनगर, बुलंदशहर, उम्र लगभग 28 वर्ष।पंजीकृत अभियोगों का विवरण-1- मु0अ0सं0- 145/2026 धारा 317(2)/317(5)/345(3) बीएनएस 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना नॉलेज पार्क, गौतमबुद्धनगर। 2- मु0अ0सं0- 136/2026 धारा 317(4)/317(5)/345(3) बीएनएस 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना नालेज पार्क, गौतमबुद्धनगर।अभियुक्त विजय उर्फ नीटू का आपराधिक इतिहास-मु0अ0सं0-257/2020 धारा 376/120B/506 भादवि, 3/4 पॉक्सो एक्ट, थाना पिलखुआ, हापुड़।बरामदगी का विवरण- 1-चोरी के IQOO कंपनी के 316 मोबाइल फोन 2- घटना में प्रयुक्त फर्जी नंबर प्लेट लगी थ्री व्हीलर ऑटो 3-02 अवैध चाकू पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।












