महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र गाजीपुर का सराहनीय कार्य

महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र गाजीपुर का सराहनीय कार्य – आपसी मतभेद की वजह से अलग हुए 02 परिवार की मध्यस्थता के माध्यम से कराई गई सकुशल विदाई । गिले शिकवे भूल एक-दूजे के हुए 02 दम्पति ।

रिपोर्ट अजय कुमार। गाजीपुर।पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के कुशल निर्देशन में गत 3 मई को कार्यालय महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र गाज़ीपुर में पति पत्नी के विवाद से संबंधित कुल 28 प्रकरण को सुना गया। जिसमे काफी समय से विवादित चल रहे 02 प्रकरण में दोनों पक्षों को बैठा कर मध्यस्थता के माध्यम से बिना किसी दबाव के राजी खुशी से गिले शिकवे भुला कर सकुशल विदाई करवाई गई । 05 प्रकरण में कुशलता के बाद पत्रावली बंद कर दी गई। 08 प्रकरण में विधिक सुझाव देते हुए पत्रावली बंद कर दी गई। शेष प्रकरण में अभी मध्यस्थता न होने पर अगली तिथि निर्धारित की गई इन सभी प्रकरण के निस्तारण में विक्रमादित्य मिश्र, मनोरमा राय, पूजा श्रीवास्तव महिला आरक्षी संध्या, महिला आरक्षी अभिलाषा, महिला आरक्षी सविता, आरक्षी शिव शंकर यादव आदि लोग प्रमुख रहे।

ये भी पढ़ें चेतन प्रवाह कार्यक्रम के अंतर्गत विचार गोष्ठी का आयोजन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें