रायगढ़ की गैस एजेंसी पर अवैध वसूली समेत कई गंभीर आरोप, जिला आपूर्ति अधिकारी से की गई शिकायत

रायगढ़ की गैस एजेंसी पर अवैध वसूली समेत कई गंभीर आरोप, जिला आपूर्ति अधिकारी से की गई शिकायत

 संवाददाता सुमित मिश्रा

प्रतापगढ़। कुंडा तहसील के महेशगंज थाना क्षेत्र के कुशहा निवासी अधिवक्ता कोमल उर्फ विजय मिश्र ने रायगढ़ स्थित श्रेयांशी गैस एजेंसी के खिलाफ जिला आपूर्ति अधिकारी प्रतापगढ़ को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गैस सिलेंडर की डिलीवरी के नाम पर ग्राहकों से ₹50 से ₹100 तक की अवैध वसूली की जाती है। इसके अलावा केवाईसी के नाम पर ₹280 वसूले जाने का भी आरोप है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि एजेंसी ग्राहकों को गैस लेने के लिए एजेंसी पर बुलाती है, लेकिन प्रति सिलेंडर मिलने वाला ₹27 का होम डिलीवरी लाभ नहीं दिया जाता। साथ ही एजेंसी के अंतर्गत संचालित सीएससी केंद्रों पर गैस उपलब्ध नहीं कराई जाती, जिससे ग्राहकों को मजबूरन एजेंसी पहुंचना पड़ता है और अतिरिक्त धन वसूला जाता है।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि गैस सिलेंडर सीएससी पर उपलब्ध कराने के बजाय एजेंसी से जुड़े मेडिकल स्टोर पर रखे जाते हैं। इसके अलावा वितरण संबंधी अभिलेख, कैश मेमो, कनेक्शन रिन्यूअल, पाइप और रेगुलेटर वापसी के नाम पर भी अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ता ने यह सवाल भी उठाया है कि क्या एक ही सिलेंडर वाले उपभोक्ता की बुकिंग बिना सूचना के रद्द की जा सकती है?शिकायत दर्ज होने के बाद अब उपभोक्ताओं की नजर जिला आपूर्ति विभाग की कार्रवाई पर टिकी है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित गैस एजेंसी पर कार्रवाई की संभावना है।

नोट: यह समाचार शिकायत के आधार पर तैयार किया गया है। आरोपों की पुष्टि संबंधित विभाग की जांच के बाद ही होगी।

ये भी पढ़ें एनएसयूआई प्रतापगढ़ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, कई युवाओं को मिली नई जिम्मेदारी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें