जनपद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न ,165 शिकायतें प्राप्त, मौके पर 14 का निस्तारण, जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ ने किया लोनी तहसील का निरीक्षण
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र










दिनांक:-07/03/2026 गाजियाबाद। शासनादेश के मद्देनज़र माह के प्रथम व तृतीय शनिवार हो सम्पूर्ण समाधान दिवस मनाया जाता है जिसके क्रम में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन एवं अध्यक्षता में जनपद गाजियाबाद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।
लोनी तहसील
जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता की अध्यक्षता में लोनी तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 33 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल, श्री दीपक सिंघनवाल ज्वाईंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी लोनी, एसीपी लोनी, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी, नगर पालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
सदर तहसील
एडीएम सिटी श्री विकास कश्यप की अध्यक्षता में सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 33 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 06 शिकायतों का निरस्तारण किया गया। इस दौरान एडीएम सदर सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
मोदीनगर तहसील
एडीएम एल/ए श्री अवनीश सिंह की अध्यक्षता में मोदीनगर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान 99 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम मोदीनगर, एसडीएम जे, एसीपी मोदीनगर, नायब तहसीलदार, सहित अन्य विभागों के अधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस प्रकार जनपद की तीनों तहसीलों में 165 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 14 शिकायतों का निस्तारण हुआ।
लोनी तहसील निरीक्षण
सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त जिलाधिकारी महोदय ने तहसील का निरीक्षण करते हुए एसडीएम लोनी सहित सम्बंधित कार्यालयध्यक्षों को कार्यों में और विकासात्मक एवं साकारात्मक सुधारों हेतु निर्देशित किया












