स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी मीना मंच / पावर एंजेल के सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता विकास हेतु सुगमकर्तओं की दो दिवसीय कार्यशाला हुई संपन्न

स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी मीना मंच / पावर एंजेल के सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता विकास हेतु सुगमकर्तओं की दो दिवसीय कार्यशाला हुई संपन्न

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र

जिला समन्वयक बालिका शिक्षा कुणाल मुद्गल एवं खंड शिक्षा अधिकारी लोनी सर्वेश कुमार के दिशा निर्देशन में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय लोनी के सभागार में किया गया l मास्टर ट्रेनर के रूप में लता शर्मा एवं रेनू चौहान द्वारा सत्रों का संचालन किया गया। सत्रों में मुख्य चर्चा का विषय जेंडर इक्विटी, आधा फुल कॉमिक बुक्स, प्रगति के पंख अरमान माड्यूल,टूल 10,दीक्षा प्रशिक्षण, मीना मंच का गठन विद्यालय में किये जा रहे नवाचार एवं प्रगति, जेंडर स्टीरियोटाइप को तोड़ना, सेल्फ स्टीम, बालिका शिक्षा एवं आत्मरक्षा आदि विषयों पर विशेष चर्चा की गई विद्यालय में सुगमकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका के विषय में सभी प्रतिभागियों को बताया गया तथा मीना मंच के आरंभ और मीना दिवस के आयोजन के विषय में सभी को जानकारी दी गई l ब्लॉक नोडलस में प्रीति अग्रवाल एवं मीनाक्षी द्वारा उपस्थित रह कर सहयोग किया गया कार्यशाला के समापन के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी लोनी सर्वेश कुमार द्वारा सभी सुगमकर्ताओं से प्रशिक्षण के दोनों दिवसों में प्राप्त जानकारी के विषय में चर्चा की गई विद्यालय स्तर पर मीना मंच को सशक्त बनाने और बालिकाओं की शिक्षा व उनके आत्म बल को बढ़ाने हेतु सभी को विशेष ध्यान के लिए कहा गया l

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें