80% से कम दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों को भी मिलेगी मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल-अंशुल चौहान,ज़िला दिव्यांगजन सशक्ति करण अधिकारी,गाजियाबाद

80% से कम दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों को भी मिलेगी मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल-अंशुल चौहान,ज़िला दिव्यांगजन सशक्ति करण अधिकारी,गाजियाबाद

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र

आज दिनाँक 07/03/2026 को महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए अंशुल चौहान,ज़िला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी जनपद गाजियाबाद ने अवगत कराया कि सीएसआर फण्ड के माध्यम से भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम द्वारा 80% से कम दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों को भी मोटराइस्ड ट्राई साइकिल प्रदान की जाएगी जिसके लिए दिनाँक 12/03/2026 को विकास भवन गाजियाबाद में एक चिन्हांकन शिविर आयोजित किया जा रहा है।अंशुल चौहान ने अवगत कराया कि राज्य सरकार की मोटराइस्ड ट्राईसाइकिल योजना व भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत वे दिव्यांगजन जो पैरों से दिव्यांग है,उनकी दिव्यांगता 80% या उससे अधिक है, उन्हें मोटराइस्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की जाती है लेकिन सीएसआर फण्ड के माध्यम से 80% से कम दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों को भी मोटराइस्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की जाती है,जिसमें लिए उक्त दिनाँक में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का आयोजन इंडियन ऑयल कोर्पोरेशन लिमिटेड से प्रदत्त फण्ड के आधार पर भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा कराया जा रहा है। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि 16 वर्ष से ऊपर का वह दिव्यांगजन जो पैरों से दिव्यांग है,उसको चलने फिरने में अधिक दिक्कत है लेकिन उसके हाथ बिल्कुल सही हो,दृष्टि सही हो, मानसिक स्थिति सही हो और कमर का निचला हिस्सा सही हो अर्थात वह मोटराइस्ड ट्राईसाइकिल पर बैठकर अपने दोनों हाथों से उसे चला सके ,अपना आधार कार्ड,यू0डी0आई0डी0 कार्ड व आय प्रमाण पत्र लेकर दिनाँक 12/03/2026 को सुबह 10 बजे विकास भवन गाजियाबाद पहुंच जाये,अधिक जानकारी के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान के व्हाट्सएप नंबर 8791491011 पर मेसेज कर सकते हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें