रानीगंज तहसील में लगा ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’, फरियादियों की समस्याओं का हुआ निस्तारण

रानीगंज तहसील में लगा ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’, फरियादियों की समस्याओं का हुआ निस्तारण

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

प्रतापगढ़ जनपद की रानीगंज तहसील में शनिवार को ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर ही समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व, पुलिस, विकास और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है, ताकि लोगों को अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, पेंशन, राशन कार्ड और पुलिस से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। अधिकारियों ने पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ सभी मामलों के समाधान का भरोसा दिलाया।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें