उप-निरीक्षक गिरजाशंकर यादव को निरीक्षक पद पर पदोन्नति के उपरान्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा दी गई बधाई एवं शुभकामनाएं।

उप-निरीक्षक गिरजाशंकर यादव को निरीक्षक पद पर पदोन्नति के उपरान्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा दी गई बधाई एवं शुभकामनाएं।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । पुलिस अधीक्षक कार्यालय प्रतापगढ़ में जनपद के थाना कोतवाली नगर के अंतर्गत चौकी प्रभारी मेडिकल कॉलेज, उप-निरीक्षक गिरजाशंकर यादव को निरीक्षक (Inspector) पद पर पदोन्नत होने के फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, श्री दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), श्री बृजनन्दन राय द्वारा बधाई दी गई।इस अवसर पर उच्चाधिकारियों द्वारा उ0नि0 गिरजाशंकर यादव के कंधों पर स्टार (तारे) लगाकर उन्हें सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सदैव कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित किया।अधिकारियों ने विश्वास जताया कि नव पदोन्नत निरीक्षक अपने नवीन उत्तरदायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में अपना पूर्ण योगदान देंगे।

ये भी पढ़ें थाना कुंडा कोतवाली पुलिस का एक्शन लगातार जारी है गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें