मजदूरों के साथ मनरेगा बचाने को लडेगी कांग्रेस , प्रज्ञा गौड़

मजदूरों के साथ मनरेगा बचाने को लडेगी कांग्रेस , प्रज्ञा गौड़

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी बुलंदशहर

शनिवार को अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव खेलिया के अम्बेडकर भवन में मनरेगा बचाओ संग्राम की डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ के नेतृत्व में मनरेगा जॉब कार्ड धारक मजदूरों के साथ चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सम्मिलित हुए मनरेगा चौपाल को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मनरेगा संग्राम प्रज्ञा गौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को बर्बाद व तबाह करने के बाद मजदूरों के खिलाफ मनरेगा में बदलाव कर मजदूरों की कमर तोड़ने के साथ-साथ मनरेगा में हुए भ्रष्टाचार को छुपाना चाहती है मनरेगा का नाम बदलने की आड़ में योजना में हुए भ्रष्टाचार को दबाने में मजदूरों को मजदूरी न देकर बर्बाद करने का काम किया जा रहा है जिसका विरोध नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा संसद में पुरजोर तरीके से किया गया है वर्तमान में मजदूरों को राहुल गांधी के साथ खड़े होने की जरूरत है। जिला उपाध्यक्ष कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र राघव ने कहा कि मनरेगा जॉब कार्ड धारक मजदूरों को कांग्रेस की चल रही 10 जनवरी से मोहीम 25 फरवरी तक में सम्मिलित होकर मनरेगा बचाने के लिए कलेक्ट्रेट घेराव लखनऊ में विधानसभा घेराव व दिल्ली के संसद के घेराव जिले से डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ की नेतृत्व में एकत्रित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया बैठक की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह यादव तथा संचालन उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने किया बैठक में

ब्लॉक अध्यक्ष नारायण शर्मा ,मनीष शर्मा धर्मवीर गौतम राहुल आशिफ अंसारी भगवंशय विपिन कुमार गौरव कुमार ओम प्रकाश सतेंद्र जीतेन्द्र कुमार, सत्यवती अंगूरी, राजेद्वारी, शांति देवी, राजकुमारी , अरविन्द कुमार, देवेंद्र , पूजा कुमारी, सहित सैकड़ो जॉब कार्ड धारक मजदूर सम्मिलित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें