बस स्टैंड पालिका बाजार का निर्माण कार्य पूर्ण, अब व्यापारियों को दुकान आवंटन का इंतजार जल्द होगा समाप्त
जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू
बेमेतरा नगर पालिका द्वारा बस स्टैंड स्थित पालिका बाजार का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, लेकिन व्यापारियों का अपनी दुकानों में व्यवसाय शुरू करने का सपना अभी तक अधूरा है। वर्तमान में दुकानों के किराया/रेट निर्धारण की फाइल कलेक्टर कार्यालय में स्वीकृति के लिए भेजी गई है। नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा ने बताया कि रेट निर्धारण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। कलेक्टर से स्वीकृति प्राप्त होते ही नगर पालिका द्वारा पूर्व में अग्रिम आधिपत्य (अस्थायी आवंटन) प्राप्त कर चुके पात्र व्यापारियों को विधिवत दुकानें आवंटित कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य है कि व्यापारियों को शीघ्र उनकी दुकानें उपलब्ध कराई जाएं, जिससे वे अपना व्यवसाय प्रारंभ कर सकें और पालिका बाजार पूरी तरह संचालित होकर नगर के व्यापारिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। नगर पालिका इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।
जिन लोगों को दुकान आबटन हो चुका है किराया नहीं जमा किया जा रहा है उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी जब से संचालित हो रही है तब से किराया वसूली की कार्रवाई की जाएगी












