दूसरी शादी के बाद बढ़ा विवाद, पत्नी से मारपीट के आरोप में मौलाना जुबेर गिरफ्तार

दूसरी शादी के बाद बढ़ा विवाद, पत्नी से मारपीट के आरोप में मौलाना जुबेर गिरफ्तार

डिप्टी स्टेट ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चौहान

मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल कस्बे में पहली पत्नी से मारपीट के आरोप में पुलिस ने मौलाना जुबेर को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उसका चालान कर दिया। पीड़ित महिला ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसके पति मौलाना जुबेर ने उसके साथ मारपीट की और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मौलाना जुबेर ने करीब एक माह पूर्व दूसरी शादी की थी। दूसरी शादी के बाद से ही परिवार में लगातार विवाद और तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इसी विवाद के चलते मारपीट की घटना सामने आई। स्थानीय लोगों के बीच मौलाना जुबेर की अन्य गतिविधियों को लेकर भी चर्चाएं होती रही हैं। आरोप है कि वह सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणियां भी करता रहा है, जिससे पहले भी विवाद की स्थिति बन चुकी है। हालांकि पुलिस फिलहाल केवल दर्ज शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। चरथावल थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें