महाकाल मार्ग पर अवैध होटल निर्माण पर निगम की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन से ध्वस्त किया गया अतिक्रमण

महाकाल मार्ग पर अवैध होटल निर्माण पर निगम की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन से ध्वस्त किया गया अतिक्रमण

संवाददाता: संतोष यादव उज्जैन

उज्जैन नगर पालिका निगम द्वारा शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की गई। आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देश के क्रम में महाकाल मार्ग स्थित नेहा होटल के पास अवैध रूप से किए गए होटल निर्माण को हटाया गया। जानकारी के अनुसार भवन क्रमांक 97/7 ए, महाकाल मार्ग, उज्जैन में नूरजहाँ पति गुलाम मोहम्मद द्वारा बिना किसी वैध अनुमति के जी प्लस 3 भवन का निर्माण किया गया था। यह निर्माण नगर निगम के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर अवैध घोषित किया गया। उक्त अवैध निर्माण को झोन क्रमांक 3 के अंतर्गत नगर निगम के अधिकारियों द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में पोकलेन मशीन के माध्यम से ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। भविष्य में भी ऐसे निर्माणों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

निगम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मच गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें