डेयरी विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गाजियाबाद में डेयरी कॉन्क्लेव आयोजित

डेयरी विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गाजियाबाद में डेयरी कॉन्क्लेव आयोजित, नन्द बाबा दुग्ध मिशन की योजनाओं की दी जानकारी

गाजियाबाद। डेयरी विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार के निर्देश पर गाजियाबाद के विकास भवन स्थित दुर्गादेवी सभागार में डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने की।

मुख्य विकास अधिकारी ने पूर्व लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन और उनसे प्राप्त लाभों की जानकारी ली। साथ ही नए आवेदकों को योजनाओं का लाभ लेकर डेयरी व्यवसाय को आत्मनिर्भर और सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री स्वदेशी गोसंवर्धन योजना के चयनित लाभार्थियों को चयन पत्र भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.पी. पाण्डेय, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक बुध राम, कृषि विभाग की शताक्षी मिश्रा, जिला प्रोबेशन विभाग की नेहा वालिया तथा नेडा के प्रोजेक्ट ऑफिसर जावेद खान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभागियों को अपनी-अपनी योजनाओं एवं उनके लाभों की जानकारी दी।

कॉन्क्लेव में नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि स्वदेशी गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा स्वदेशी नस्ल की गायों के पालन पर 50 प्रतिशत तक अनुदान सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिबंश सिंह ने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभों की जानकारी दी। वहीं डॉ. सौरभ कुमार ने जूनोटिक रोगों की रोकथाम पर जानकारी साझा की। देशी गोपालक एवं डेयरी उद्यमी असीम रावत ने देशी गोवंश पालन, जैविक उत्पादों के महत्व और आर्थिक लाभों पर प्रकाश डाला। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सदर) डॉ. मोनिका गुप्ता ने पशुओं में बढ़ते बांझपन, टीकाकरण और ईयर टैगिंग के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में डेयरी विभाग के अधिकारियों ने सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं पशुपालकों का आभार व्यक्त किया। बड़ी संख्या में उपस्थित पशुपालकों ने कार्यक्रम में भाग लेकर विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और डेयरी व्यवसाय को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें कांवड़ यात्रा 2026: गाजियाबाद प्रशासन ने तैयारियां परखी, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं का दावा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें