कांवड़ यात्रा 2026: एसीपी दीक्षा सिंह ने नोएडा में यात्रा मार्ग और शिविरों का किया निरीक्षण

कांवड़ यात्रा 2026: एसीपी दीक्षा सिंह ने नोएडा में यात्रा मार्ग और शिविरों का किया निरीक्षण

संवाददाता: सायरा सूर्यवंशी नोएडा। कांवड़ यात्रा 2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट लगातार सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहा है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल नोएडा) शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में एसीपी-1 सेंट्रल नोएडा दीक्षा सिंह ने थाना फेस-3 एवं सेक्टर-63 क्षेत्र के कांवड़ यात्रा मार्ग तथा कांवड़ शिविरों (पंडालों) का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसीपी ने सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल एवं चिकित्सा सहायता सहित श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

एसीपी दीक्षा सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, संवेदनशीलता और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें डेयरी विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गाजियाबाद में डेयरी कॉन्क्लेव आयोजित

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें