पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ ने शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली में जर्जर मकान ढहने से एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत से पूरे जनपद में शोक की लहर है।
दुःखद घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ शोक संतप्त परिवार के आवास पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की, दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में परिवार को हर संभव सहयोग दिलाने का प्रयास किया जाएगा और सरकारी स्तर पर भी यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी.
ये भी पढ़ें कांवड़ यात्रा 2026: एसीपी दीक्षा सिंह ने नोएडा में यात्रा मार्ग और शिविरों का किया निरीक्षण












