बारिश बनी आफत, दीवार गिरने से मां-बेटी घायल, बड़ा हादसा टला

बारिश बनी आफत, दीवार गिरने से मां-बेटी घायल, बड़ा हादसा टला

संवाददाता कुमुद मिश्रा

महेशगंज/कुंडा, प्रतापगढ़। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच बुधवार रात महेशगंज थाना क्षेत्र के दुबवापुर पटना गांव में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भारी बारिश के कारण एक पक्की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के साथ लगा टिनशेड भी नीचे आ गिरा, जिसकी चपेट में आने से शांति देवी और उनकी बेटी प्रिया घायल हो गईं।

घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सीएचसी महेशगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कुंडा रेफर कर दिया।

हादसे के दौरान दीवार के पास तख्त पर सो रहे शिवबहादुर यादव बाल-बाल बच गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम कुंडा अजय कुमार यादव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, कानूनगो तीर्थराज पांडे समेत अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र के जर्जर मकानों में रह रहे लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और क्षतिग्रस्त भवनों से दूर रहने की अपील की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें