एटा में शौच के लिए गए युवक पर जानलेवा हमला, नामजदों ने मारी गोली — हालत गंभीर

एटा में शौच के लिए गए युवक पर जानलेवा हमला, नामजदों ने मारी गोली — हालत गंभीर

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। जनपद एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र में शुक्रवार को पुरानी रंजिश के चलते 27 वर्षीय युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव फर्दपुरा निवासी निलेश (27 वर्ष) खेत पर शौच (सोचक्रिया) के लिए गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे 4 से 5 नामजद आरोपियों ने उस पर अचानक फायर झोंक दिया। गोली लगते ही युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल निलेश को तत्काल मेडिकल कॉलेज एटा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित युवक ने होश में रहते हुए बताया कि आरोपियों से उसकी पुरानी रंजिश चल रही थी और उसी के चलते उसे जान से मारने की नीयत से हमला किया गया।

सूचना मिलने पर थाना जसरथपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें