फतेहपुर में ठगी पीड़ित जमाकर्ताओं का प्रदर्शन, नहर कॉलोनी में उमड़ी भीड़, पुलिस रही सतर्क
संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य
फतेहपुर। जिलेभर के ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवारों ने मंगलवार को नहर कॉलोनी में एकत्र होकर अपनी जमा धनराशि वापस कराने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाओं और बुजुर्गों सहित सैकड़ों लोग आंदोलन स्थल पर पहुंचे।
जमाकर्ताओं का कहना था कि विभिन्न फाइनेंस कंपनियों द्वारा उनकी मेहनत की गाढ़ी कमाई हड़प ली गई है, लेकिन अब तक किसी भी कंपनी या एजेंट पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। नाराज़ पीड़ितों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी रकम वापस नहीं दिलाई गई तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
स्थिति को देखते हुए शहर कोतवाल भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो सके। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और उनकी समस्याएं सुनने का आश्वासन दिया।
ये भी पढें दिव्यांग छात्रवृत्ति योजना के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन












