कल जिले में आएंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
अम्बेडकरनगर. जिले का कल विशेष दिन होगा, जब प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक यहां दौरे पर आएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार ब्रजेश पाठक सुबह 10:55 बजे अम्बेडकरनगर पहुंचेंगे।
डिप्टी मुख्यमंत्री सबसे पहले जलालपुर के नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे नव निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जलालपुर का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के बाद वे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक दोपहर 12:45 बजे अम्बेडकरनगर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें अलीगढ़: दलित समाज के लोगों ने एसएसपी कार्यालय का किया घेराव












