बार काउंसिल चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन की व्यापक तैयारियां: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया।

बार काउंसिल चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन की व्यापक तैयारियां: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया।

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।

बार काउंसिल चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश 18 मार्च को होंगे बार काउंसिल चुनाव, जिले में बनाए जाएंगे 5 मतदान केंद्र चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए होगी वीडियोग्राफी

पानीपत, 10 मार्च। पंजाब एंड हरियाणा के बार काउंसिल के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में जिला सचिवालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में उपायुक्त डॉ. दहिया ने कहा की बार काउंसिल चुनाव को विधानसभा चुनाव की तरह सुव्यवस्थित तरीके से करवाया जाएगा। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। जिले में कुल 3315 मतदाता (पानीपत 3126 व समालखा 189) मतदान करेंगे। इसके लिए जिला पानीपत में कुल 5 मतदान केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। इनमें से 4 मतदान केन्द्र पानीपत कोर्ट परिसर और 1 मतदान केन्द्र समालखा कोर्ट परिसर में बनाया जाएगा। उपायुक्त डॉ. दहिया ने बताया कि मतदान केन्द्रों की स्थापना विधानसभा चुनावों के मानकों के अनुसार की जाएगी। सभी केन्द्रों पर बैठने की व्यवस्था, कतार प्रबंधन, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, वेंटिलेशन तथा जहां संभव हो अलग प्रवेश और निकास द्वार की व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक मतदान केन्द्र के बाहर बूथ संख्या स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाएगी। उपायुक्त डॉ.दहिया ने बताया कि मतदान केन्द्रों पर आवश्यक बैरिकेडिंग की जाएगी साथ ही सभी मतदान केन्द्रों पर पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी तथा मतदान प्रक्रिया की पूरी वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। मतदान कर्मियों को चुनाव को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न कराया जा सके। उपायुक्त ने जिला सत्र एवं न्यायाधीश से कोर्ट परिसरों में मतदान केन्द्रों की स्थापना के लिए स्थान उपलब्ध कराने और आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग करने का आग्रह किया। वहीं पुलिस अधीक्षक को चुनाव सामग्री लाने व ले जाने के दौरान तथा मतदान दिवस पर व्यापक पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उपायुक्त डॉ.दहिया ने चुनाव को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी। अतिरिक्त उपायुक्त को जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो चुनाव तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। उपायुक्त डॉ.विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि बार काउंसिल चुनाव पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हों। इसके लिए सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने और निर्धारित समय सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर एडीसी डॉ पंकज, एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, इलेक्शन तहसीलदार सुरेंद्र, बार एसोसिएशन प्रधान सतेंद्र दुहन, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, कानूनगो महेंद्र, अमरिंदर दहिया के अलावा कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें